लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पादूकलां, नागौर। अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने महामंडलेश्वर संत दासजी महाराज को राजस्थान प्रदेश में संत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी विजय नारायण भट्ट की ओर से 28 सितंबर को जारी मनोनयन-पत्र के माध्यम से यह नियुक्ति की गई।
मनोनयन-पत्र के अनुसार संत दासजी महाराज को राजस्थान में संत प्रकोष्ठ की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की ओर से उनसे संत समाज को साथ लेकर गौ रक्षा, राष्ट्रधर्म और सेवा भावना से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई गई है।
अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने मनोनयन के साथ संत दासजी महाराज से संगठन के उद्देश्यों और विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए राजस्थान में संत प्रकोष्ठ को मजबूत करने तथा संगठनात्मक दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की है।
संत दासजी महाराज के मनोनयन के बाद उनके समर्थकों और संत समाज से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। संगठन की ओर से उम्मीद जताई गई है कि उनके मार्गदर्शन में राजस्थान में संत प्रकोष्ठ की गतिविधियों को विस्तार मिलेगा और सेवा से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी।




















































