लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर। (प्रदीप कुमार डागा) महावीर इंटरनेशनल केंद्र नागौर की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत जरूरतमंद लोगों को विभिन्न स्थानों पर छतरियां वितरित की गईं। अभियान के तहत गर्मी और बारिश से राहत दिलाने के उद्देश्य से फल, सब्जी व अन्य सामान के ठेले लगाने वाले जरूरतमंद लोगों को छतरियां दी गईं।
अध्यक्ष विमलचंद नाहटा ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल के राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे अभियान के तहत पद्मश्री हिम्मताराम भांभू के मुख्य आतिथ्य में सार्वजनिक पुस्तकालय नागौर के पास गांधी चौक सहित अन्य स्थानों पर छतरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मटकी बेचने वालों के साथ फल-सब्जी एवं अन्य सामग्री के ठेले लगाने वाले जरूरतमंद लोगों को छतरियां प्रदान की गईं।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
महावीर इंटरनेशनल केंद्र के सचिव प्रीतम ललवानी ने बताया कि केंद्र के तत्वावधान में आने वाले समय में शहर के अन्य स्थानों पर भी छतरी वितरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से राहत दिलाने के लिए संस्था की ओर से सामाजिक सेवा के कार्य लगातार किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में पद्मश्री हिम्मताराम भांभू, अध्यक्ष विमलचंद नाहटा, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र संखलेचा, गौतमचंद कोठारी, नरेंद्र कुमार गोयल, सचिव प्रीतम ललवानी, अंतर्राष्ट्रीय निदेशक मीडिया एवं पब्लिसिटी अनिल बांठिया, अशोक ललवानी, पिंटूसा ललवानी और महेश चोरड़िया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।



















































