गहलोत बोले— सत्ता पर सत्य की विजय, ED की शिकायत खारिज होना सच्चाई की जीत

0
54
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नेशनल हेराल्ड मामला:
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट के फैसले को “सत्ता पर सत्य की विजय” बताया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की शिकायत को खारिज करना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि इस मामले में PMLA (मनी लॉन्ड्रिंग) का कोई मामला बनता ही नहीं था।
अशोक गहलोत ने जारी बयान में कहा कि कांग्रेस शुरू से ही यह कहती आ रही है कि नेशनल हेराल्ड मामला मोदी सरकार द्वारा गढ़ा गया एक मनगढ़ंत और झूठा मामला है, जिसका उद्देश्य केवल गांधी परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाना था।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले ED द्वारा दिल्ली पुलिस में FIR दर्ज करवाना इस बात का संकेत था कि एजेंसी को खुद भी पता था कि कोर्ट में यह मामला टिकने वाला नहीं है। गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार के दबाव में ED ने अदालत में अपनी साख गंवाई है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “आज न्यायपालिका ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। अंततः जीत सच्चाई की ही हुई है।”
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here