ई-श्रम पोर्टल बना असंगठित श्रमिकों के लिए वरदान

0
24
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

राजस्थान में 1.54 करोड़ से अधिक श्रमिक पंजीकृत, योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किया गया ई-श्रम पोर्टल लाखों श्रमिकों के लिए वरदान साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

राजस्थान में अब तक 1 करोड़ 54 लाख 50 हजार 294 श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण हो चुका है। इनमें 82.40 लाख महिलाएं और 72.09 लाख पुरुष श्रमिक शामिल हैं। महिलाओं की भागीदारी 53 प्रतिशत से अधिक होना आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में उनकी बढ़ती सक्रियता को दर्शाता है।

कृषि क्षेत्र में सबसे अधिक पंजीकरण

राज्य में सर्वाधिक 85.99 लाख कृषि श्रमिकों ने पंजीकरण कराया है। इसके अलावा निर्माण क्षेत्र के 24.29 लाख तथा वस्त्र एवं परिधान उद्योग के 8.02 लाख श्रमिक भी पोर्टल से जुड़े हैं। यह आंकड़े बताते हैं कि ई-श्रम पोर्टल विभिन्न क्षेत्रों के श्रमिकों को एक साझा मंच उपलब्ध कराने में सफल रहा है।

‘वन-स्टॉप-सॉल्यूशन’ से आसान हुई योजनाओं की पहुंच

ई-श्रम पोर्टल पर शुरू की गई ‘वन-स्टॉप-सॉल्यूशन’ सुविधा के माध्यम से श्रमिकों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ एक ही मंच पर उपलब्ध हो रहा है।

पोर्टल के जरिए श्रमिक प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं से जुड़ सकते हैं।

रोजगार और कौशल विकास को भी मिल रहा बढ़ावा

ई-श्रम पोर्टल केवल सामाजिक सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि रोजगार और कौशल विकास के अवसर भी उपलब्ध करा रहा है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम जैसी योजनाओं को भी इससे जोड़ा गया है।

सरल पंजीकरण प्रक्रिया बनी आकर्षण

16 से 59 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी असंगठित श्रमिक, जो ईपीएफओ, ईएसआईसी या राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली का सदस्य नहीं है, ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करा सकता है। श्रमिक आधार और मोबाइल नंबर के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर और राज्य सेवा केंद्रों पर भी निःशुल्क पंजीकरण सुविधा उपलब्ध है।

श्रमिकों के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

ई-श्रम पोर्टल असंगठित श्रमिकों के लिए केवल एक डिजिटल प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, बीमा, स्वास्थ्य, आवास, कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने वाला सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह पहल श्रमिकों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के साथ विकसित भारत और विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्य को भी मजबूती प्रदान कर रही है।

- Advertisement -
Previous articleछात्रों का भरोसा बचाने में नाकाम सरकारें: सांसद हनुमान बेनीवाल
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here