डॉ. अंबेडकर अधिवक्ता संस्था के असवाल चुनाव अधिकारी नियुक्त

0
21
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। डॉ. अंबेडकर अधिवक्ता संस्था, राजस्थान के निर्वतमान अध्यक्ष  हितेश राही की अध्यक्षता में जनरल हाउस मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सर्व समिति से संस्था के दिवार्षिक (2026 -2028 )चुनाव तिथि 25 जुलाई 2026 तय की गई है l संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष हितेश राही एवं महासचिव राजेश वर्मा ने बताया कि संस्था के होने वाले आगामी द्विवार्षिक चुनाव कार्यकाल 2026–28 के लिए आम सभा (मीटिंग) में सर्वसम्मति से चुनाव संचालन हेतु  जगदीश प्रसाद असवाल, एडवोकेट को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। राही ने बताया कि चुनाव संचालन समिति में तदुपरान्त मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता जगदीश प्रसाद असवाल के अलावा चुनाव संचालन समिति में कुल आठ उप चुनाव अधिकारियों की एक बनाई गई जिसमें उप चुनाव अधिकारी टीम में संस्था के सदस्य अधिवक्तागण महेन्द्र कुमार बुनकर, गोपाल कृष्ण नारोलिया, राजेन्द्र कुमार बुटालिया, रामप्रसाद जाटव , महेन्द्र चौहान, पवन जोनवाल, मनोज पिंगोलिया एवं नमोनारायण सामरिया को उप-चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। संस्था निवर्तमान अध्यक्ष हितेश राही एवं महासचिव राजेश वर्मा ने बताया कि संस्था के दीवार्षिक चुनाव संबंधी टाइम टेबल, अन्य चुनाव टीम सहयोगी अधिवक्ता साथियों की सूची अतिशीघ्र जारी कर दी जावेगी l

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here