लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर आरएएस 20 24 भारती परीक्षा में प्रारंभिक लिखित और साक्षात्कार के तीनों चरणों के बाद आज अंतिम चयनित अभ्यर्थियों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है ।
राजस्थान लोक सेवा आयोग के अनुसार प्रदेश में पहले स्थान पर दिनेश बिश्नोई बाड़मेर, दूसरे वीरेंद्र चारण जैसलमेर ,तीसरे नवनीत शर्मा भीलवाड़ा ,चौथे रविंद्र सिंह ब्यावर ,पांचवा विकास ब्यावर ,छठे स्थान पर ऐश्वर्या कंवर बीकानेर, सातवें स्थान पर दिनेश जोधपुर ग्रामीण, आठवें स्थान पर शालू अनूपगढ़, नवमी स्थान पर भूपेंद्र सिंह बालोतरा ,दसवीं स्थान पर राम सिंह गुर्जर रहे, 11वें स्थान पर यशवंत संधू जोधपुर, 12 वे स्थान पर कुलदीप शर्मा जयपुर, 13 में स्थान पर कैलाश कुमार बालोतरा, 14 स्थान पर चंदन सिंह जोधपुर, 15 स्थान पर अभय सिंह आंजना प्रतापगढ़, 16 स्थान पर कैलाश डीडवाना कुचामन, 17वे में स्थान पर हरि यश राजपुरोहित, अजमेर 18 स्थान पर उमंग रावल डूंगरपुर, 19 में स्थान पर तनीषा यादव जयपुर और 20 वे में स्थान पर वृंदा शेखावत जयपुर रही।
आयोग के मुताबिक कुल 10 अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोका गया है ।इसमें पांच का परिणाम प्रक्रिया दिन है वही तीन अभ्यर्थियों का परिणाम कोर्ट में होने के कारण रोक दिया गया है ।हालांकि दो अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोकने कारण आयोग ने स्पष्ट नहीं किया है।
20 फरवरी 2025 को जारी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम के क्रम में 21000 540 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था इन अभ्यर्थियों के लिए आयोग द्वारा 17 से 18 जून 2025 तक मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया इस परीक्षा में 17964 रिपेयर से शामिल हुए मुख्य परीक्षा का परिणाम 8 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया था।
बिश्नोई वर्तमान में आरपीएस की ट्रेनिंग कर रहे
बाड़मेर के बलीसर गांव के रहने वाले दिनेश बिश्नोई पिछली बार आरएएस परीक्षा में 57वीं रैंक पर थे और उसके चलते उन्हें आरएएस मुख्य में अवसर नहीं मिला तो उन्होंने आरपीएस ज्वाइन कर लिया था और वर्तमान में वह आरपीए में ट्रेडिंग कर रहे हैं। इस बार उन्हें सफलता मिली और उन्होंने राजस्थान आर एस परीक्षा में टॉप किया।




















































