लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
चौमहला, झालावाड़। मौसमी बीमारियों और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने चौमहला कस्बे में फॉगिंग अभियान शुरू किया है। विभाग की टीम मशीन के माध्यम से कस्बे के विभिन्न गली-मोहल्लों में फॉगिंग कर रही है।
बीसीएमओ डॉ. राजकुमार बाघेला ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ने और मौसमी बीमारियों की आशंका को देखते हुए फॉगिंग करवाई जा रही है। अभियान के तहत आने वाले दिनों में भी कस्बे की विभिन्न गलियों और मोहल्लों में फॉगिंग जारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य मच्छरों के प्रकोप पर प्रभावी नियंत्रण करना और आमजन को मौसमी बीमारियों से बचाना है।
स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और घरों या आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की है, ताकि मच्छरों के पनपने पर रोक लगाई जा सके।





















































