बुधवाड़ा पीएचसी प्रभारी हेमंत टांक का उच्च अध्ययन हेतु चयन

0
35
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

लोकेशन: पीसांगन, अजमेर
स्थानीय संवाददाता: ओमप्रकाश चौधरी

अजमेर। पीसांगन उपखंड के बुधवाड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के प्रभारी डॉ. हेमंत टांक को शल्य चिकित्सा में उच्च अध्ययन के लिए राजकीय जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, अजमेर में चयनित होने पर नागरिक अभिनंदन किया गया।

  • डॉ. टांक बुधवाड़ा पीएचसी में पिछले 9 वर्षों से कार्यरत हैं।

  • उनके चयन पर जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में माल्यार्पण और साफा पहनाकर अभिनंदन किया।

  • बीसीएमओ घनश्याम मोयल ने बताया कि यह चयन उनकी मेहनत का परिणाम है और उनके लिए बड़ा अवसर है।

  • डॉ. टांक ने स्थानीय समुदाय और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी सेवाएं निस्वार्थ भाव से जारी रखेंगे।

रामपुरा डाबला प्रशासक सीमा चौधरी, प्रशासक प्रतिनिधि ओमप्रकाश चौधरी, सरस डेयरी डायरेक्टर दिनेश सिंह राठौड़, एडवोकेट गुल मोहम्मद कायमखानी, चिकित्सक रुबिकी रामनानी सहित नर्सिंग और अन्य चिकित्सक कर्मी उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here