लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कोटपुतली। राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल को चर्म एवं रति रोग विशेषज्ञ के रूप में बड़ी सौगात मिली है। डॉ. रिंकू गुर्जर ने अस्पताल में पहली महिला डर्मेटोलॉजिस्ट के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। अस्पताल के पीएमओ डॉ. पुष्कर राज गुर्जर ने उन्हें विधिवत कार्यभार ग्रहण करवाया।
डॉ. रिंकू गुर्जर की नियुक्ति से कोटपुतली सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अब चर्म रोग एवं रति रोग से संबंधित उपचार के लिए मरीजों को जयपुर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उन्हें जिला अस्पताल में ही विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सक की उपलब्धता से मरीजों को समय पर परामर्श और उपचार मिलेगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। डॉ. रिंकू गुर्जर के कार्यभार संभालने पर अस्पताल स्टाफ और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
















































