बहुचर्चित हरीश जोशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा

0
68
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
तीन आरोपी ACJM कोर्ट में पेश, 2 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड
गौतम शर्मा | राजसमंद
राजसमंद जिले के बहुचर्चित हरीश जोशी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को पुलिस ने एसीजेएम न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें 2 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं।
कांकरोली थाना अधिकारी सीआई सरोज बैरवा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने आपसी पैसों के लेन-देन के विवाद के चलते हरीश जोशी की निर्मम हत्या की। वारदात को नाथद्वारा क्षेत्र में अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने की नीयत से घासा क्षेत्र स्थित बड़ा बावड़ी कुएं में डाल दिया।
पुलिस फिलहाल तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। रिमांड अवधि के दौरान हत्या में प्रयुक्त साधनों, घटनाक्रम की पूरी कड़ी और अन्य संभावित संलिप्त लोगों को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में मामले से जुड़े और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।
➡️ हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना हुआ है, वहीं मृतक के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here