लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
— चुनावी तस्वीर काफी हद तक हुई साफ
— भाजपा – कांग्रेस – निर्दलीय कुल 100 प्रत्याशी मैदान में
नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। रेनवाल उपखंड कार्यालय में गुरुवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन नगर पालिका पार्षदों के चुनाव में 15 निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया है। नगर पालिका पार्षदों के चुनाव में अब तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। अब 35 वार्डों में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय के रूप में कुल 100 ( एक सौ ) प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
उपखंड कार्यालय से जारी सूचना के तहत नामांकन वापस लेने वालों निर्दलीय प्रत्याशियों में वार्ड नंबर दो (काकड़ वाली ढाणी) से निर्दलीय मंजू कुमावत (ओबीसी वर्ग महिला), वार्ड तीन से महेंद्र कुमावत (ओबीसी वर्ग), वार्ड तीन से ही मोनू कुमार कुमावत (ओबीसी वर्ग), वार्ड नंबर 6 (मिंडा रोड) से मोहनलाल (अनुसूचित जाति वर्ग), वार्ड नंबर 8 (शिव मंदिर के पास की बस्ती) से फिरोज खान (ओबीसी वर्ग), वार्ड नंबर दस (राजस्थान कॉलेज के पास) से वर्मा चंद्रकला (अनुसूचित जाति महिला), वार्ड नंबर 13 (सोढ़ी वाली ढाणी) से सुरेश कुमार कुमावत (ओबीसी वर्ग), वार्ड नंबर 19 ( मिंडा रोड कन्या पाठशाला के पीछे) से मेमुदा बानो (ओबीसी वर्ग महिला), रतनी देवी कुमावत (चेज़ारो का मोहल्ला) ओबीसी वर्ग महिला और हुसुमा बानो (ओबीसी वर्ग महिला), वार्ड नंबर 21 (शारडा धर्मशाला के पास) से हेमा कुमावत (ओबीसी वर्ग महिला), वार्ड नंबर 23 से गजानंद (ओबीसी वर्ग), वार्ड नंबर 24 (बालाजी फाटक के पास) से नरेंद्र कुमार स्वामी (ओबीसी वर्ग) और संतोष (सूरज भवन के पास) सामान्य वर्ग महिला, वार्ड नंबर 30 से पूरण (ओबीसी वर्ग) शामिल हैं। अब शुक्रवार (चार सितंबर) को चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।
अब ये हैं चुनाव मैदान में:
वार्ड नंबर एक में राधेश्याम सैपट ( भाजपा ), मूलचंद महला ( कांग्रेस )श्रवण कुमार धायल ( निर्दलीय ), वार्ड नंबर दो में सरदार मल ताकर ( कांग्रेस ) और मामराज कुमावत ( भाजपा ), वार्ड नंबर तीन में लालाराम प्रजापत ( कांग्रेस ) और नरेंद्र जांगिड़ ( भाजपा), वार्ड नंबर चार में प्रवीण कुमार जेदिया ( भाजपा ) और हंसराज रैगर ( कांग्रेस ), वार्ड नंबर पांच में सुनीता देवी ( निर्दलीय ), सुनील कुमार ( निर्दलीय ), सुरेश कुमार उज्जैनिया ( भाजपा ), इशाक मोहम्मद तेली ( कांग्रेस ) और ताजुदीन ( निर्दलीय ), वार्ड नंबर 6 में संतोष देवी ( कांग्रेस ),सुनील कुमार वर्मा ( निर्दलीय ) छीतर मल ( भाजपा ), वार्ड नंबर सात में सुशीला वर्मा ( कांग्रेस ), रूडी देवी ( भाजपा )और शांति देवी ( निर्दलीय ), वार्ड नंबर आठ में कन्हैयालाल ( निर्दलीय ), सीताराम कुमावत ( भाजपा ), सांवर मल बागड़ा ( निर्दलीय ), दिनेश कुमार पारीक ( निर्दलीय) और लाल बहादुर बाजिया ( कांग्रेस ), वार्ड नंबर 9 में गिरधारी लाल सांखला ( भाजपा ) और मनोज कुमार पाटोदिया ( कांग्रेस ), वार्ड नंबर दस में आँची सांखला ( भाजपा) और पायल नायक ( कांग्रेस), वार्ड नंबर 11 में रोहिणी जैन ( भाजपा ) और प्रिया सैन ( कांग्रेस), वार्ड नंबर 12 में सुनील प्रजापत (कांग्रेस ), लक्ष्मीनारायण ( भाजपा ) और राजेंद्र ( निर्दलीय ), वार्ड नंबर 13 में अकबर अली मनियार ( कांग्रेस ) और विजय कुमार कुमावत ( भाजपा ), वार्ड नंबर 14 में राजीव ( निर्दलीय ), छोटूराम कुमावत ( भाजपा ) और शहजाद खान ( कांग्रेस), वार्ड नंबर 15 में कल्याण ( कांग्रेस), और रोशन लाल दायमा ( भाजपा ), वार्ड नंबर 16 में दीपक कुमार दाधीच ( निर्दलीय ), भागचंद यादव (कांग्रेस ), जया ( निर्दलीय) और संतोष शर्मा ( भाजपा ), वार्ड नंबर 17 में अजय कुमार बारी ( निर्दलीय ), मुश्ताक अहमद ( कांग्रेस ),शंकर सोनी (निर्दलीय) और गिरिराज सोनी ( भाजपा ), वार्ड नंबर 18 में सलाउद्दीन खान कायमखानी ( भाजपा ) और सुनीता देवी ( कांग्रेस ), वार्ड नंबर 19 में दीपमाला शर्मा (कांग्रेस), पूजा जांगिड़ ( निर्दलीय) और अनीता कट्टा (भाजपा ), वार्ड नंबर 20 में शमा परवीन ( भाजपा )और परवीन बानो ( कांग्रेस), वार्ड नंबर 21 में सुनीता अग्रवाल ( भाजपा ), भंवरी देवी ( निर्दलीय ) और मोहम्मद सदीक बिसायती ( कांग्रेस ), वार्ड नंबर 22 में तरन्नुम बानो ( निर्दलीय ), रुबीना बानो (कांग्रेस) और पूनम देवी ( भाजपा ), वार्ड नंबर 23 में पिंकी पारीक ( कांग्रेस ) और पिंकी कंवर ( भाजपा ), वार्ड नंबर 24 में मोनिका जैन (कांग्रेस ), चंदा ( भाजपा ), अनिता देवी ( निर्दलीय), राजकुमार सोनी( निर्दलीय ) और प्रियंका ( निर्दलीय ), वार्ड नंबर 25 में ममता ( भाजपा ), ममता देवी रैगर (कांग्रेस ) और कांता ( निर्दलीय), वार्ड नंबर 26 में ओमप्रकाश उज्जैनिया ( भाजपा ), रामकिशोर रैगर ( कांग्रेस ) और योगेश कुमार कुलदीप ( निर्दलीय ), वार्ड नंबर 27 में मधु अग्रवाल ( निर्दलीय ), राखी जैन ( कांग्रेस ), कोमल कुमावत ( भाजपा ) और पार्वती देवी ( निर्दलीय), वार्ड नंबर 28 में कौशल्या ( भाजपा ) और अनिता देवी (निर्दलीय), वार्ड नंबर 29 में सीता देवी (भाजपा) और कोमल बसेटिया ( कांग्रेस ), वार्ड नंबर 30 में शंकर लाल कुमावत ( भाजपा ) और ताराचंद ( निर्दलीय), वार्ड नंबर 31 में लालचंद कुमावत (निर्दलीय ), महेंद्र कुमार कुमावत (भाजपा) और सुवालाल मंगावा (कांग्रेस ), वार्ड नंबर 32 में अजय कुमार मनोहर (कांग्रेस ), भोमराज यादव ( निर्दलीय ) और नितेश कुमावत ( भाजपा), वार्ड नंबर 33 में बोदूराम कुमावत (भाजपा), महेंद्र सिंह सुल्तानिया ( कांग्रेस ), वार्ड नंबर 34 में जितेंद्र सिंह ( भाजपा ), भंवर सिंह बाजिया ( कांग्रेस ),राकेश कुमार (निर्दलीय) और राकेश महला ( निर्दलीय ) और वार्ड नंबर 35 में तारा कुमारी बुरड़क ( भाजपा ) और गीता देवी ( कांग्रेस ) है।















































