लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क | उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
क्षेत्र के अलीगढ़ स्थित भारत निर्माण सेवा केंद्र पर गुरुवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की ओर से आधार नामांकन सेवा केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना और फीता काटकर कार्यालय प्रभारी श्रीमती पूजा वस्त्री, उम्मेद सिंह गुर्जर और भरत मीना द्वारा किया गया।
आधार केंद्र शुरू होने से मिलेगी बड़ी राहत
ब्लॉक स्तर पर लंबे समय से आधार मशीन बंद होने के कारण क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों की मांग पर विभाग द्वारा बार-बार उच्चाधिकारियों को पत्र भेजे गए, जिसके परिणामस्वरूप अब नामांकन सेवा पुनः शुरू हो गई है।
इससे अब क्षेत्र के लोगों को आधार संबंधी कार्यों के लिए अन्य कस्बों तक नहीं जाना पड़ेगा।
ये सेवाएं मिलेंगी केंद्र पर
नए केंद्र पर निम्न सेवाएं सुचारू रूप से उपलब्ध होंगी —
-
नया आधार नामांकन
-
बायोमेट्रिक अद्यतन
-
फोटो, उम्र और फेस अपडेट
-
पते एवं अन्य विवरण संशोधन
उपस्थित रहे अधिकारी और कार्मिक
कार्यक्रम के दौरान आधार मशीन ऑपरेटर योगेंद्र बैरवा, राकेश गुर्जर, धनराज बैरवा, जितेंद्र खंगार सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी व इंजीनियर उपस्थित रहे।
















































