87 गांव प्रजापति समाज का श्री श्रीयादे माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

0
21
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सैकड़ों महिलाओं की भव्य कलश यात्रा, देव प्रतिमाओं का नगर भ्रमण और रात्रि में विशाल भजन संध्या आयोजित

स्थानीय संवाददाता-ओमप्रकाश चौधरी।

अजमेर/पीसांगन। , 87 गांव प्रजापति समाज के दो दिवसीय श्री श्रीयादे माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान महोत्सव का शुभारंभ नवनिर्मित श्री श्रीयादे माता मंदिर में देव प्रतिमाओं के नगर भ्रमण एवं भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीतों एवं गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली, जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

कलश यात्रा के पश्चात मुख्य हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञाचार्य पंडित अभिषेक गौड़ के सानिध्य में श्री श्रीयादे माता एवं राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों द्वारा पूजन किया गया।

रात्रि में चेतन प्रजापत एंड पार्टी, जोधपुर द्वारा भक्ति से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

87 गांव समाज अध्यक्ष ताराचंद प्रजापति ने बताया कि गुरुवार प्रातः 7 बजे से प्रतिमाओं का विभिन्न औषधियों से अभिषेक, हवन-पूजन तथा अभिजीत मुहूर्त में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना की जाएगी। इसके बाद भामाशाह एवं अतिथि सम्मान समारोह तथा महाप्रसादी का आयोजन होगा।

कार्यक्रम में संरक्षक प्रभुलाल प्रजापति सरगांव, उपाध्यक्ष लालचंद किरोड़ीवाल पीसांगन, सचिव सुखपाल प्रजापति धोलादांता, सह कोषाध्यक्ष पप्पूराम प्रजापत नुरियावास, मीडिया प्रभारी जगदीश प्रजापत रीछमालिया, पीसांगन अध्यक्ष दीपचंद प्रजापति, पूर्व तहसीलदार पन्नालाल प्रजापत श्यामगढ़ सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Previous articleकोटपूतली में कबाड़ गोदाम में भीषण आग
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here