सुमेरपुर में रावण दहन की तैयारियों में जुटा प्रशासन

0
90
- Advertisement -

सुमेरपुर। (अरविंद जोशी) 2 साल के बाद बुधवार को सुमेरपुर, तखतगढ़ में रावण, मेघनाद, कुंभकरण व शुपर्नखा के पूतलों का दहन किया जाएगा। जिसको लेकर सुमेरपुर नगर पालिका प्रशासन संपूर्ण तैयारियों में जुटा हुआ हैं। नगर पालिका प्रशासन द्वारा कस्बे के जाका माता मंदिर के पास दशहरा मैदान को सफाई करवाई जा रही है। रंग रोपण किया जा रहा है। इस बार रावण दहन को देखने के लिए नगर वासियों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।इसी तरह तखतगढ़ नगर पालिका प्रशासन द्वारा रावण चौक सफाई व्यवस्था एवं लाइट व्यवस्था की जा रही हैं ‌। रावण दहन कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग टेंडर प्रक्रिया द्वारा काम दिया गया है जिसकी तैयारियां चल रही है।सुमेरपुर वह तखतगढ रावण दहन के समय आतिशबाजी भी की जाएगी। अधिशासी अधिकारी मदनलाल तेजी ने बताया रावण दहन के समय आतिशबाजी एवं अलग-अलग झांकियां भी सजाई जाएगी। एवं रावण दहन को लेकर नगर पालिका प्रशासन द्वारा संपूर्ण तैयारियां की जा रही हैं। इसी तरह सुमेरपुर में भी अधिशासी अधिकारी प्रकाश डूडी ने बताया 2 साल के बाद रावण का दहन होगा जिसको लेकर नगर पालिका प्रशासन एवं नगर वासियों में रावण दहन को लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया संपूर्ण तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष समेत पार्षद एवं जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। रावण दहन के समय पुलिस व्यवस्था भी पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई देगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here