सांगानेर में लाहोटी- पुष्पेंद्र के बीच फिर होगी टक्कर

0
99
- Advertisement -

दोनों ही महाराजा कॉलेज राजस्थान विश्वविद्यालय के रह चुके हैं अध्यक्ष

भजन लाल, विष्णु लाटा,अखिलेश तिवाड़ी,शैलेंद्र भार्गव, पुष्पेंद्र भारदवाज,सुरेश मिश्रा, बिरधी चंद शर्मा, अनिल चौपड़ा प्रमुख दावेदार

जयपुर। सांगानेर विधानसभा इन दिनों सबसे हॅाट बना हुआ है। सांगाने में मौजूदा विधायक भाजपा के अशोक लाहोटी है । लेकिन इसके बावजूद भाजपा के कई नेताओं की नजर इस सीट पर बनी हुई है। कई नेताओं की जीभ सांगानेर में लपलपा रही है। पिछले दो साल से खास तौर पर भाजपा के कई नेता इसे खाली मैदान समझकर यहां झंडे,बैनर पोस्टर लगा रहे है। त्यौंहार कोई सा भी हो भाजपा के नए- ऩए चेहरे सांगानेर से दावेदारी जता रहे है। इनमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष शैलेंद्र भार्गव, अखिलेश तिवाड़ी, सिंधी समाज से भी एक दो नेता है। इसी तरह से कांग्रेस से पुष्पेंद्र भारद्वाज के अलावा सुरेश मिश्रा, बिरधी चंद शर्मा, अनिल चौपड़ा, सीताराम शर्मा, भी टिकट की दौड़ में है।

भाजपा नेताओं ने पिछले एक साल में तो कई कार्यक्रम तक आयोजित कर दिए। कईयों ने भोज दे दिए। सभी को उम्मीद है कि इस बार अशोक लाहोटी का टिकट काटकर उन्हें टिकट दे दिया जाएगा। लेकिन कोई ये नहीं बता पा रहा कि आखिर अशोक लाहोटी का टिकट क्यों कटेगा। लाहोटी इतने कमजोर नेता नहीं है कि हर कोई उसका टिकट कटवाकर टिकट ले लेगा । लेकिन नेताओं में गलत फहमी जरुर है इस बार लाहोटी का टिकट कटवाकर खुद टिकट लेने वाले इलाके के कार्यकर्ताओं को दो – दो बार जीमण करवा चुके । अशोक लाहोटी सब कुछ शांति से देख रहे है। लेकिन हाल में खेलेगा सांगानेर क्रिकेट प्रतियोगिता कराकर उन्होंने साबित कर दिया कि आने वाले समय में भी सांगानेर में भाजपा से वे ही सबसे प्रबल दावेदार रहेंगे। जिस तरह से क्रिकेट के खेल में भीड आई है। सभी वार्डों से लोग जुड़े है। खुद लाहोटी भी अब सक्रिय हो गए है। जाहिर सी बात है कि युवा नेता है। महाराजा कॅालेज के अध्यक्ष, राजस्थान विश्वविदयालय के उपाध्यक्ष और अध्यक्ष , जयपुर के महापौर रह चुके लाहोटी इतने कमजोर नहीं है कि उनका हर कोई टिकट कटा दे। इसलिए वे निश्चिंत होकर सारा तमाशा देख रहे है। अब लाहोटी अपने रंग में आ चुके है। लेकिन फिर भी भाजपा के करीब आधा दर्जन नेताओं की नजर सांगानेर सीट पर है। वे वहां से अपनी दावेदारी कर रहे है।

कांग्रेस में पुष्पेंद्र भारद्वाज सबसे मजबूत दावेदार

कांग्रेस में पूर्व में चुनाव लड़ चुके पुष्पेंद्र भारद्वाज पूरे साढ़े चार साल से एक सक्रिय है। लगातार संघर्ष कर रहे है। कांग्रेस के सांगानेर के पहले नेता है जो चुनाव हारने के बावजूद लगातार सक्रिय रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखा। इसलिए वे सांगानेर के स्वाभाविक उम्मीदवार है। पुष्पेंद्र भारदवाज के अलावा यहां से सुरेश मिश्रा, बिरधीचंद शर्मा, अनिल चौपड़ा सहित कई नेता टिकट के दावेदार है। लेकिन य़हां भी पुष्पेंद्र भारदवाज की टीम सक्रिय है। वे जयपुर से लेकर दिल्ली तक लगातार सक्रिय रहे है। इलाके में लगातार विकास कार्य करा रहे है।

मुकाबला पुष्पेंद्र और लाहोटी के बीच ही होगा

सांगानेर में इस बार भी मुख्य मुकाबला कांग्रेस से पुष्पेंद्र भारदवाज और भाजपा के अशोक लाहोटी के बीच ही होना है। दोनों ही नेताओं के पास युवाओं की अच्छी टीम है। दोनों ने ही साढ़े चार साल से इलाके में मेहनत की है। इसलिए दोनों ही टिकट के स्वाभाविक दावेदार भी है। हालांकि टिकट देना पार्टियों के हाथ है लेकिन इलाके के लोगों का कहना है कि सांगानेर में पुष्पेंद्र भारदवाज को टिकट मिलता है तो मुकाबला कांटे का हो सकता है वरना तो फिर नया चेहरा लाहोटी के सामने शायद ही टिक सके।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here