रीट परीक्षा में नकल के लिए चप्पल में लगाया ब्लूटूथ, कोचिंग सेंटर संचालक धरा गया

0
198
- Advertisement -

आरोपी बीकानेर में चलाता है कोचिंग सेंटर

अजमेर। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) -2021 अजमेर में 179 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा केन्द्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया। इनको एक घंटे पहले प्रवेश देना शुरू किया। इसी दौरान एक नकलची पकड़ा अजमेर जिले के किशनगढ़ के तेली मोहल्ला स्थित आचार्य धर्मसागर स्कूल में एक नकलची पकड़ा है। हालाकिं पुलिस ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है। बताया जाता है कि अभ्यर्थी ब्लू टूथ डिवाइस के माध्यम​​​​​​​ से नकल का प्रयास कर रहा था। चुरु निवासी अभ्यर्थी बीकानेर में कोचिंग चलाता है। सेन्टर के अन्दर ही पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं जिला कलेक्टर और एसपी ने अभय कमांड सेंटर का दौरा कर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे शहर की जानकारी ली साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम को निर्देश दिए ताकि शहर में किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो।

- Advertisement -
Previous articleरीट अभ्यर्थियों की कार ट्रक से टकराई 6 की मौत, 5 घायल
Next articleनीमकाथाना में कान में ऑपरेशन से लगवाया ब्लूटूथ
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here