गवरी के कलाकारों ने झोर के चावण्ड माता मंदिर पर मचाई धूम

0
133
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजसमंद जिले ( गौतमशर्मा ) के झोर गांव के चावण्ड माता मंदिर परिसर पर मेवाड़ की प्रसिद्ध लोक नृत्य गवरी में कलाकारों मैं एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया गवरी का आयोजन चावण्ड माता के रात्रि जागरण के अवसर पर किया गया इसको लेकर चावण्ड माता को विशेष श्रृंगार धराया गया वहीं गवरी आयोजन को लेकर छोटे बच्चों ने अपनी-अपनी जगह आरक्षित करके आगे तरफ जमकर बैठ गए गवरी में गोवलियां, देवली,गलवा, नेगड़िया खेड़ा आदि आसपास के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई गवरी नृत्य के दौरान राजा रानी, हटिया, मीणा ,बंजारा महाराज गांडुलिया लोहार आदि ने विभिन्न खेलों का मंचन किया गया वहीं कलाकारों ने हिंदी अंग्रेजी राजस्थानी व टूटी-फूटी भाषण का इस्तेमाल कर उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया। गवरी देखने के लिए गोवलिया, देवली,रकमपुरा, बुधपुरा ,उलपुरा, फुकीया, नेगड़ियाखेड़ा आदि आसपास गांव के कई दर्शकों ने देर शाम तक गवरी देखने का लुफ्त उठाया वहीं बाद में विशेष आरती कर खीर का महाप्रसाद वितरण किया गया।

- Advertisement -
Previous articleईद-ए-मिलाद पर जुलूस निकाला गया
Next articleपार्षद अपेक्षा-भरत सनाढ्य सड़क हादसे में गंभीर घायल
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here