मेघवाल समाज के शमशान पर भील समाज ने की कब्जे की कोशिश

0
248
- Advertisement -

सुमेरपुर।मेघवाल समाज खिवांदी ने बुधवार को उपखण्ड अधिकारी से मुलाकात की। ज्ञापन सौंपकर समाज के श्मसान भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि गांव में समाज की श्मसान भूमि स्थित है जहां समाज के मृत व्यक्ति को दफनाया जाता है। वहां भील समाज के मृत व्यक्ति का दाह संस्कार किया जाने लगा। मेघवाल समाज ने भाईचारें को कायम रखते हुए कभी विरोध नहीं किया।

लेकिन पिछले कुछ समय से भील समाज के लोगों ने श्मसान भूमि पर नीवं खोदकर चौकी का निर्माण कर लिया। इसकी सूचना खिवांदी पटवारी को देने पर पटवारी ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवाया। इसके बाद भील समाज के लोगों ने पुनः निर्माण कार्य शुरु कर दिया। पटवारी ने दोनो पक्षो को मौके पर बुलाकर समझाने का प्रयास किया। लेकिन भील समाज का कोई प्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा। इस संबंध में पूर्व में 6 सितंबर को सरपंच ग्राम पंचायत खिवांदी और 10 सितंबर को सुमेरपुर तहसीलदार को भी ज्ञापन देकर समस्या का समाधान करने की मांग की थी। लेकिन प्रशासन की ओर से आज तक कोई कार्रवाई नही की गई। ज्ञापन में समाज के लोगों ने मौके पर किए गए निर्माण कार्य को हटाने की कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई नही होने पर समस्त मेघवाल समाज की ओर से धरना की चेतावनी दी है।

- Advertisement -
Previous articleपत्रकार मनोज माथुर का निधन
Next articleनोवी कस्बे में चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here