मुख्यमंत्री भजनलाल ने अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय के अग्रदूत को किया नमन

0
26
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जयपुर स्थित अंबेडकर सर्किल पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब को सामाजिक न्याय, भेदभाव उन्मूलन और वंचितों, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के लिए समान अधिकारों के अग्रदूत के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन और विचार आज भी समाज को समानता और न्याय की दिशा में प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने निवास पर भी बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here