- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर: बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जयपुर स्थित अंबेडकर सर्किल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर राज्यपाल बागडे ने बाबा साहेब के वंचित वर्ग के कल्याण के लिए किए गए कार्यों, भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक समरसता के प्रति उनके प्रयासों को याद किया।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय का प्रतीक है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रेरणा लेनी चाहिए। राज्यपाल ने सभी नागरिकों से उनके आदर्शों का अनुसरण करने और समाज में समरसता व समानता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
- Advertisement -














































