बरसात के चलते घर की पाताल टूटकर गिरी बड़ा हादसा टला

0
71
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

चाकसू ,जयपुर। (सत्यनारायण चांदा) खबर चाकसू से है। जहां कोटखावदा थाना इलाके के महाराजपुर गांव में गोठवालों की ढाणी में बरसात के चलते मकान के बाहर बने घर की पट्टियां टूट कर गिर गई । अचानक पट्टियां टूटने से घर का सारा सामान उसमें दबकर टूट गया ,लेकिन शुक्र है कि उस समय घर में कोई भी नहीं था, इसलिए बड़ा हादसा टल गया ।परिवार के लोगों ने बताया कि अधिकांश समय बच्चे और वह खुद भी पटोल से बने इस कमरे में ही बैठ- उठते हैं, लेकिन जिस समय हादसा हुआ उस समय उसमें कोई भी नहीं था। इसीलिए सभी लोग कुशल बच गए। हालांकि खाने-पीने की सामग्री, बर्तन, कपड़े और अन्य सामग्री खराब जरूर हो गई। लेकिन जान बची और लाखों पाए। परिवार ने ईश्वर का धन्यवाद दिया कि ईश्वर के कारण में सुरक्षित बच गए किया। पीड़ित परिवार ने बताया कि घर के बाहर बने पत्तियों के इस कमरे में न्यू में प्रसाद का पानी भरने से यह हादसा हो गया लोगों की सूचना पर अब पटवारी और अन्य लोग भी मौके पर पहुंचेंगे और परिवार को राहत देने की कोशिश करेंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here