कलेक्टर अंजलि राजोरिया ने ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में सुनी समस्याएं

0
196
- Advertisement -

हाथों हाथ हुआ पेंशन सत्यापन

प्रतापगढ़,4 जुलाई। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। आमजन के परिवादों के त्वरित समाधान की दिशा में जनसुनवाई महत्वपूर्ण साबित हो रही है। जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और प्रशासन को उनके निकट लाना है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन की पहुंच को और अधिक सशक्त बनाती है।

इसी क्रम में गुरुवार को जिला कलेक्टर अंजली राजोरिया छोटी सादड़ी उपखंड की ग्राम पंचायत अंबावली में पहुंचे और वहां जाकर आमजन की समस्याओं को सुनकर नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मौके पर छोटीसादड़ी उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा उपस्थित रहे।

हाथों हाथ करवाया पेंशन सत्यापन

बीडीओ छोटीसादड़ी ने बताया की ग्राम पंचायत, जनसुनवाई में अतिक्रमण, बिजली, पानी आदि से संबंधित प्रकरण आए, जिसे जिला कलेक्टर ने धैर्यपूर्वक सुना। जनसुनवाई के दौरान परिवादी ओंकार मीणा अपनी समस्या लेकर पहुंचे। जिला कलेक्टर ने परिवादी ओंकार मीणा का पेंशन सत्यापन हाथो हाथ करवा कर उन्हे राहत प्रदान की। ग्राम पंचायत में जनसुनवाई के दौरान 17 परिवाद प्राप्त हुए जिसमे 10 परिवादों का मौके पर निस्तारण किया गया और शेष परिवादो के मौके पर निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

- Advertisement -
Previous articleडलमू मानपुर में लगभग 11 लाख की चोरियां
Next articleस्कूल बस और पिकअप की भिड़ंत, 4 बच्चों सहित 7 घायल
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here