समदड़ी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस का एक्शन, जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त

0
199
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

समदड़ी। अवैध बजरी खनन के खिलाफ समदड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामपुरा लूनी नदी क्षेत्र में संचालित अवैध खनन पर शिकंजा कसा है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, समदड़ी थाना अधिकारी नरपतदान रतनू के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रामपुरा लूनी नदी क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध बजरी खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन, जेसीबी चालक सहित बजरी से भरा एक ट्रैक्टर और उसके चालक को कब्जे में लिया।

पुलिस को लंबे समय से रामपुरा लूनी नदी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया।

जब्त किए गए जेसीबी और ट्रैक्टर को समदड़ी थाने में खड़ा करवाया गया है तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए माइनिंग विभाग को सूचना दे दी गई है।

थानाधिकारी नरपतदान रतनू ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बजरी खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस द्वारा अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध बजरी कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here