
विजेता खिलाड़ियों को 21हजार नकद राशि व ट्रॉफी देकर नवाजा
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजसमन्द । ( गौतम शर्मा) राजसमन्द जिले में दोवड़ा में गुर्जर समाज की जिला स्तरीय ओक्सन आधारित क्रिकेट प्रतियोगिता का खेल मैदान में समापन हुआ।
प्रतियोगिता में भाग ले रही कुल 12 टीमों में से 4 टीमें आर के क्लब नराना, चारभुजा इलेवन, श्री देव ब्रांड हब आमेट, श्री देव स्पोर्ट्स भावा, सेमीफाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबला श्री देव स्पोर्ट्स भावा और श्री देव ब्रांड हब आमेट के बीच में हुआ जिसमें
आमेट ने 12 ऑवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसका पीछा करते हुए भावा टीम 85 रन ही बना पाई।
श्री देव ब्रांड हब आमेट की टीम 15 रनों से विजयी रही।
नारायण गुर्जर भावा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़, अशोक गुर्जर डिंगरोल प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट रहे
विजेता टीम को 21000 हज़ार रुपये व पाँच फिट बड़ी ट्रॉफ़ी दी गई । वहीं उपविजेता टीम को 11000 रुपये पुरुस्कार व चार फिट बड़ी ट्रॉफ़ी दी गई l
समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर थे। गुर्जर ने अपने उद्बोधन में समाज के युवाओं को खेल, शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
समापन समारोह में मोहन गुर्जर, लहरी लाल गुर्जर, कन्हैया लाल गुर्जर, उमा गुर्जर, प्रभु लाल गुर्जर, श्रवन गुर्जर आदि के साथ बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र गुर्जर प्रधानाचार्य ने किया।














































