गहलोत करेंगे 9 को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान का शिलान्यास

0
96
- Advertisement -

जयपुर। जयपुर के विधायक नगर पूर्व में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान आवासन मंडल द्वारा बनाए जाने वाले कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान का शिलान्यास 9 फरवरी को करेंगे। यह जानकारी आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने दी। आवासन आयुक्त अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021 की बजट घोषणा में राजस्थान विधानसभा के सदस्यों के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब नई दिल्ली की तर्ज पर बनाए जाने की घोषणा की थी। इस क्लब को बनाने बनाने के लिए आवासन मंडल को क्रियान्वयन संस्था बनाया गया था । अरोड़ा ने बताया कि इस क्लब का निर्माण राजस्थान आवासन मंडल द्वारा निर्माणाधीन विधायक आवास परियोजना के तहत ही किया जाएगा। विधायक आवास परियोजना परिसर में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब हेतु आवश्यक जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण विधायक नगर पूर्व की जमीन पर यह क्लब बनाया जाएगा। यह क्लब 4950 वर्ग मीटर जमीन पर बनाया जाना है। इसमें सभी सुविधाएं सुसज्जित रेस्टोरेंट, कॉपी हाऊस और स्विमिंग पूल, एंड कॉन्फ्रेंस सैलून, बैडमिंटन कोर्ट , ये 18 महीने में से बनाकर सरकार के सुपर्द कर दिया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here