एक ही दिन में 18 घंटे प्रचार कर रहे सचिन पायलट

0
106
- Advertisement -

नई दिल्ली । 22 मई को अपने घर से सुबह 6 बजे के निकले सचिन पायलट 18 घंटे बाद, रात में 12 बजे दिल्ली वापिस लौटे। इस दौरान उन्होंने पंजाब और हिमाचल प्रदेश के 3 लोक सभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं की। देर रात आने के बाद अगले दिन, 23 मई को, सुबह 9 बजे उत्तर पूर्वी दिल्ली में हो रहे राहुल गांधी की सभा में पायलट सम्मिलित हुए। 24 मई को पायलट पुनः पंजाब में प्रचार करने पहुंचेंगे।

सचिन पायलट इस लोक सभा चुनाव में 14 राज्यों में 100 से अधिक सभाएं कर चुके हैं। ऐसा माना जाता है की कांग्रेस पार्टी और इंडिया एलायंस के अन्य पार्टियों में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, और प्रियंका गांधी के बाद सबसे ज़्यादा डिमांड सचिन पायलट की है।

आने वाले दिनों में पायलट पंजाब, हिमाचल, और सातवे चरण के बाकी राज्यों में प्रचार करने जाएंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here