आयुक्त पवन अरोड़ा ने वीकेंड होम नायला में किया पौधारोपण

0
453
- Advertisement -

जयपुर। आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने शुक्रवार को एमजीडी वीकेंड होम नायला के सेंट्रल पार्क में पौधारोपण कर गांधी वाटिका का शुभारम्भ किया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती समारोह के अन्तर्गत यह गांधी वाटिका बनाई जा रही है। आयुक्त ने बताया कि प्रारंभ में इस वाटिका में 200 फलदार फूलदार पेड-पौधे लगाये जायेंगे, जिसे बाद में और बढाया जाएगा। वर्तमान में कोविड-19 महामारी के परिप्रेक्ष्य में भरपूर ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए तथा स्थानीय निवासियों के पोषण पूर्ति को ध्यान में रखते हुए इस वाटिका में फलदार पौधे लगाए गए हैं। यहां आम, जामुन, अमरूद, आंवला, नींबू, बील जैसे फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही यहां पार्क के सौन्दर्यकरण को बढ़ाने के लिए कचनार, अमलताश, केशिया, गुलमोहर जैसे फूलदार पौधे भी लगाए जा रहे हैं। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, जयपुर के संयोजक विचार व्यास ने भी मण्डल द्वारा बनाई जा रही गांधी वाटिका में पौधारोपण किया। आयुक्त ने बताया कि इस मानसून सीजन में मण्डल के अधीन आने वाली विभिन्न योजनाओं और निर्माणाधीन प्राजेक्टों में हरियाली बढ़ाने हेतु सघन वृक्षारोपण किया जाएगा। इसके लिए रोड साइड प्लांटेशन, बोर्ड की खाली पड़ी चिन्हित जगहों के साथ ही सिटी पार्क में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। उक्त पौधारोपण में पौधों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस हेतु 10-12 फीट से अधिक ऊंचाई के मोटे तने वाले स्वस्थ पौधे लगाए जाएंगे जो कि शीघ्र ही वृद्धि कर फल-फूल दे सकेंगे।  इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता के. सी. मीणा, सचिव संचिता विश्नोई, मुख्य सम्पदा प्रबंधक कश्मि कौर रॉन, वित्तीय सलाहकार संजय शर्मा, मुख्य अभियन्ता-द्वितीय जी.एस. बाघेला और राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के सभाध्यक्ष शशिकांत शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारीगण और कर्मचारी मौजूद थे।

- Advertisement -
Previous articleजलमहल के सामने एनएच -8 पर अवैध होर्डिंग्स की बाड़
Next articleपुलिस लाइन में पहली बार हुआ रक्तदान शिविर
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here