ट्रेलर की चपेट में आने से युवती की मौत युवक घायल

0
171
- Advertisement -

अजमेर। जिले की मार्बल नगरी किशनगढ़ हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर काली डूंगरी क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक युवती को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जिसके चलते युवती की दर्दनाक मौत हो गई वही युवक की घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि खेडली फाटक कोटा निवासी 20 वर्षीय युवती गार्गी तिवारी अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ किशनगढ़ घूमने आई थी, तभी यह दुखद हादसा हो गया । दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जिसे स्थानीय पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हटाया और युवती के शव को मोर्चरी पहुंचा कर उसके परिजनों को सूचना दी।

जेएनयू कॉलेज के स्टूडेंट्स थे

जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर ट्रेलर की चपेट में आई युवती जयपुर में जेएनयू कॉलेज में पढ़ कर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पढ़ाई कर रही थी, साथी युवक 25 वर्षीय दिव्यांशु भी दिल्ली निवासी है और कॉलेज में पढ़ता है । चार दोस्त जयपुर से 2 अलग-अलग बाइक पर घूमने आए थे। गार्गी तिवारी और हिमांशु एक ही बाइक पर सवार थे। एक युवती और युवक दूसरी बाइक पर। पर अचानक ये हादसा हो गया। थाना प्रभारी गांधीनगर के शंभू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि काली डूंगरी गांव से रूपनगढ़ की ओर जाते समय बाइक ट्रेलर चपेट में आ गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

- Advertisement -
Previous articleनवलगढ़ व्यापारियों से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
Next articleमुख्यमंत्री गहलोत सहित आवास के 27कार्मिक भी संक्रमित
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here