ग्राम बग्गड़ में अवैध जल कनेक्शनों पर चला विभाग का शिकंजा 

0
32
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 27 कनेक्शन हटाए

पादूकलां। जलदाय विभाग द्वारा शनिवार को ग्राम बग्गड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। अभियान के तहत विभागीय टीम ने कई गांवों में अवैध कनेक्शन काटकर जल चोरी पर रोक लगाने का प्रयास किया।

बग्गड़ में 10 अवैध कनेक्शन काटे

सहायक अभियंता रीना कर्मवानी के निर्देशन में कनिष्ठ अभियंता विजय गढ़वाल के नेतृत्व में ग्राम बग्गड़ में 10 अवैध जल कनेक्शनों को हटाया गया।

अन्य गांवों में भी कार्रवाई

भेरूंदा क्षेत्र में कनिष्ठ अभियंता भैरूराम के नेतृत्व में ग्राम शेखपुरा में 12 तथा निंबोला बिस्वा चौहानों की ढाणी में 5 अवैध जल कनेक्शनों को हटाया गया। विभाग द्वारा कुल 27 अवैध जल कनेक्शनों पर कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण

अभियान के दौरान अधिशाषी अभियंता त्रिपतराम मीणा ने जल वितरण व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ग्रामीणों से सहयोग की अपील

विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों से अवैध जल कनेक्शन नहीं लेने और जल संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। कार्रवाई के दौरान सुरेश वैष्णव, सोहनलाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here