नवलगढ़ व्यापारियों से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

0
193
- Advertisement -

झुंझुनू । जिले के नवलगढ़ इलाके में व्यापारियों से 24 दिसंबर को हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डीएसपी सतपाल सिंह ने बताया कि उदयपुरवाटी इलाके के गिरधारीपुरा शाहपुरा निवासी उमेश और खिरोड़ निवासी विकास उर्फ विक्की को लूट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है । मामले में दो आरोपियों की तलाश जारी है ।लूटपाट में काम ली गई बोलेरो गाड़ी को जप्त कर लिया गया है ।सतपाल सिंह ने बताया कि यह लूट 24 दिसंबर को नवलगढ़ के व्यापारी राम प्रकाश जोशी और अमित जोशी के साथ हुई थी ।दोनों रिकवरी कर परसरामपुरा से नवलगढ़ लौट रहे थे। इस दौरान गोठड़ा के पास बदमाशों ने दोनों व्यापारियों को रोक लिया और पैसों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

- Advertisement -
Previous articleराजस्थान में कक्षा 1 से 12वीं तक 30 जनवरी तक स्कूल बंद
Next articleट्रेलर की चपेट में आने से युवती की मौत युवक घायल
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here