गड़बड़ी मिलेगी तो होगी सख्त कार्रवाई : मदन दिलावर

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नीट परीक्षा मामले पर बोले शिक्षा मंत्री — “किसी भी दोषी को नहीं बख्शेंगे”

जोधपुर। मदन दिलावर ने नीट परीक्षा और भर्ती परीक्षाओं में सामने आ रही अनियमितताओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जहां भी गड़बड़ी सामने आएगी, सरकार वहां सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि यदि जांच में अनियमितता पाई जाती है तो परीक्षा रद्द करना कोई बड़ी बात नहीं है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चाहे मामला सीकर से जुड़ा हो, पश्चिम बंगाल से हो या कश्मीर से, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

मदन दिलावर ने कहा कि सरकार किसी भी अपराधी को नहीं छोड़ेगी और जांच एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा का मामला सीधे उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता, लेकिन भारत सरकार और राजस्थान सरकार दोनों ही इसे गंभीरता से ले रही हैं।

उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और किसी भी विद्यार्थी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने अपने विभिन्न क्षेत्रों के दौरों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर बहुत अच्छा कार्य देखने को मिला, जबकि कुछ जगहों पर कमियां भी नजर आईं। उन्होंने हरिदान सिंह मेघवाल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का उत्कृष्ट कार्य हुआ है, जिसके लिए उन्हें बधाई दी गई है।

मंत्री ने कहा कि जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, वहां उचित कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here