सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल के मुख्यमंत्री

0
100
- Advertisement -

शिमला। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ में रिज मैदान में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।

उनके साथ-साथ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को भी शपथ दिलाई गई ।

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ,प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंच पर मौजूद रहे ।

छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह बघेल और राजस्थान के पूर्व मख्यमंत्री सचिन पायलट भी समारोह में मौजूद रहे सुक्खू ने हिंदी में शपथ ली और मंच से पहले जनता का अभिवादन स्वीकार किया और मंच पर बैठे सभी नेताओं का भी आशीर्वाद लिया। सुक्खू ने कहा पार्टी पहले है ,मुख्यमंत्री बाद में, प्रतिभा सिंह मेरी आदर्श है ।शपथ ग्रहण समारोह में प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह सुक्खू की मां संसार देवी को मंच पर बुलाया और उन्हें गले लगाया । प्रियंका गांधी ने सांसद प्रतिभा सिंह को भी गले लगाया और अपने पास मंच पर बैठाया।

प्रतिभा बोली बेटे का मंत्री बनना तय है

प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल में स्थाई और स्थिर सरकार बनेगी । हम एकजुट होकर काम करेंगे। प्रतिभा मुख्यमंत्री पद की दावेदार थी। अब सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के मुख्यमंत्री बन गए हैं। प्रतिभा सिंह के बेटे उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह को मंत्रिमंडल में उचित स्थान मिलेगा।

बड़ी संख्या में लोग पहुंचे शपथ ग्रहण समारोह में

छात्र जीवन से राजनीति में आए सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में हिमाचल प्रदेश के लोग रिज मैदान में मौजूद रहे, और जैसे ही मुख्यमंत्री पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम पुकारा गया जनता ने सुक्कू भाई जिंदाबाद , भाई जिंदाबाद के नारे लगा दिए और सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी शपथ ग्रहण के साथ ही सबसे पहले जनता का अभिवादन स्वीकार किया । अभिवादन किया और फिर मंच पर बैठे अपने नेताओं का आशीर्वाद लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here