- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
उनियारा। (दुर्योधन मयंक)उनियारा में हिंदू समुदाय की सुहागिन महिलाओं ने गणगौर का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर महिलाएं सुबह नए परिधान पहनकर बगीचों में गईं, जहां से वे सिर पर कलश धारण कर गणगौर के पारंपरिक गीत गाते हुए अपने घरों तक पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने विधि-विधान से ईसर-गणगौर की पूजा-अर्चना की और कथा श्रवण कर अपने सुहाग की दीर्घायु की कामना की।
घरों में महिलाओं ने गुने, पापड़ी सहित विभिन्न पारंपरिक पकवान बनाकर त्योहार का आनंद लिया। पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला।

