शहीद दिवस पर गांधी पार्क में आयोजित हुआ कार्यक्रम

0
242
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। शहीद दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा गांधी पार्क में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रामधुनी और बापू के प्रिय भजनों की प्रस्तुतियां राजस्थान राज्य स्काउट गाइड के प्रतिनिधियों द्वारा दी गई। जिला कलेक्टर ने कुष्ठ दिवस के अवसर पर कुष्ठ रोग से बचाव और इसके प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संचालन संजय पुरोहित ने किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव, नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पवार, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लोकेश गुप्ता, तहसीलदार राजकुमारी आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
Previous articleसीकर में भी शहीदी दिवस मनाया गया
Next articleजन जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here