सवाईमाधोपुर से सांवरिया जी के लिए नई बस सेवा शुरू

0
154
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
राज्य परिवहन निगम के सवाईमाधोपुर रोडवेज आगार की ओर से चित्तौड़गढ़ जिले के विख्यात धार्मिक स्थल सांवरिया जी के लिए नई बस सेवा की शुरुआत की गई है।

बस का संचालन समय

सवाईमाधोपुर आगार के मुख्य प्रबंधक पीयूष जैन के अनुसार बस का समय इस प्रकार रहेगा:

  • प्रस्थान (सवाईमाधोपुर से): दोपहर 12:30 बजे

  • उनियारा: दोपहर 1:30 बजे

  • नैनवां: दोपहर 2:15 बजे

  • बूंदी: शाम 4:10 बजे

  • बिजोलिया: शाम 5:45 बजे

  • चित्तौड़गढ़: रात 8:00 बजे

  • सांवरिया जी: रात 9:00 बजे (रात्रि विश्राम)

वापसी यात्रा (सुबह 8:20 बजे सांवरिया जी से):

  • चित्तौड़गढ़: सुबह 9:15 बजे

  • बिजोलिया: सुबह 11:15 बजे

  • बूंदी: दोपहर 1:00 बजे

  • नैनवां: दोपहर 3:15 बजे

  • उनियारा: दोपहर 3:45 बजे

  • सवाईमाधोपुर: शाम 4:45 बजे

यात्रियों को होगी सुविधा

इस नई बस सेवा के शुरू होने से टोंक जिले के उनियारा, बूंदी जिले के नैनवां उपखंड सहित कई छोटे-बड़े गांव और कस्बों के यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here