संघ हमेशा भारतीय जनता पार्टी को सलाह देने का काम करता है -मंत्री अविनाश गहलोत

0
102
- Advertisement -

जोधपुर ।  संघ प्रमुख मोहन भागवत ने एक दिन पहले ही यह कहा था कि संघ भारतीय जनता पार्टी को या किसी भी प्रदेश में भाजपा शासित प्रदेशों की सरकारों को केंद्र सरकार को कभी भी सलाह देने का काम नहीं करता है अपनी राय नहीं ठोकता है वहीं दूसरी ओर राजस्थान सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत का कहना है कि संघ हमेशा भारतीय जनता पार्टी की सरकार और पार्टी दोनों को सलाह देने का काम करता है और उनकी सलाह सबसे सर्वमान्य और सर्वोच्च होती है अब किसका बयान सही माना जाए लेकिन अविनाश गहलोत के बयान ने विपक्ष को जरूर एक मौका दे दिया संघ परिवार और भाजपा पर हल्ला बोलने का।   जोधपुर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत आज जोधपुर प्रवास पर रहे जहां सर्किट हाउस में उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ मुलाकात की पत्रकारों से बात करते हुए अविनाश गहलोत ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।

अमित शाह से हुई मुलाकात पर बोले
अविनाश गहलोत ने कहा कि देश के गृहमंत्री के साथ मिलना एक सौभाग्य की बात है वो हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है और मुलाकात प्रेरणादायक रहती है चुनाव प्रचार में मुझे आशीर्वाद देने के लिए आए थे उनसे मुलाकात के लिए मैं बहुत दिनों से प्रयासरत रहा जो उन्होंने मार्गदर्शन दिया निश्चित ही आने वाले समय में राजस्थान के युवाओं के लिए नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे आज जोधपुर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कार्यक्रम है जिसमें एक नए भवन का लोकार्पण है और पढ़ने वाले छात्रों के लिए स्कॉलरशिप का कार्यक्रम है

सामाजिक न्याय और अधिकारिकता विभाग में खाली पदों पर
संवैधानिक प्रक्रिया के तहत नियुक्ति होती है नारी निकेतन को लेकर हाई कोर्ट का फैसला आया कि महिलाओं की नियुक्ति होनी चाहिए हमने उन्हें नियुक्ति दी है कुछ जगहों पर ब्लॉक ऑफिशर की पोस्टिंग दी है आने वाले समय में और नियुक्त दी जाएगी।

कांग्रेस के सर्वजनि बैठक में नहीं जानता

कांग्रेस हो या विपक्षी दल जब लंबे समय तक सत्ता में रहे और वह सत्ता से बाहर हो जाते है तो उनका सत्ता का मोह टूटा नहीं है और वह सत्ता के मोह में इस प्रकार के निर्णय करते हैं जो जनता को कभी पसंद नहीं आते राजस्थान विधानसभा सत्र शुरू होने वाला ह सर्वदलीय बैठक की परंपरा रही है हर बार जब भी कोई फैसला होता है तो बैठक में होता है लेकिन कांग्रेस ने एक अनुचित निर्णय लिया है राजस्थान की जनता इसकी निंदा करती है भारतीय जनता पार्टी इसकी निंदा करती है

विपक्ष को मांगनी चाहिए माफी
जिस तरीके से बिहार में आम चुनाव से पहले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने मोदी जी के लिए और उनकी स्वर्गीय माता जी के लिए जो शब्द प्रयोग में लिए गए उसकी पूरे देश निंदा करता है और उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए

सरकार से जुड़े एनजीओ के बारे में
गवर्नमेंट ग्रांटेड एनजीओ का समय-समय पर निरीक्षण होता है उनकी हम लोग देखरेख भी करते हैं उनके खिलाफ जो शिकायत आती है उनके खिलाफ हम कार्रवाई करते हैं बहुत सारे ngo को हमने बंद किया है जबकि लोगों के माध्यम से जो शिकायत मिलेगी तो उसे पर अग्रिम कार्रवाई कर सकते निर्णय लिया जाएगा

एसआई भर्ती के रद्द होने पर

2021 में si भर्ती का प्रकरण जब नकल माफिया के द्वारा बाहर आया कांग्रेस सरकार के समय कांग्रेस के नेताओं के द्वारा यह करप्शन और भ्रष्टाचार किया गया लेकिन अपनी अपनी सरकार का अलग-अलग मत होता है हमारी सरकार ने आते भी sit का गठन किया नकल माफिया पर नकेल काशी और जो लोग भर्ती में फर्जी पाए गए थे उनके खिलाफ कार्रवाई भी की है क्योंकि फैसला कल आया है इस पर बैठकर बातचीत करेंगे और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जो भी फैसला होगा वह लिया जाएगा

एसआई भर्ती के रद्द होने पर क्रेडिट लेने की ओर पर
अविनाश गहलोत ने कहा कि
क्रेडिट लेने की बात नहीं है राजस्थान के परंपरा रही है कि जब भी कोई माननीय न्यायालय के माध्यम से फैसला हुआ है उसमें क्रेडिट लेने की आवश्यकता नहीं है न्यायालय का फैसला हम सबके लिए सर्वमान्य है

किरोड़ी लाल मीणा और हनुमान बेनीवाल पर

किरोड़ी लाल मीणा और हनुमान बेनीवाल के बीच हुए विवाद पर अविनाश गलत ने कहा कि यह विवाद उन दोनों के बीच का है ऐसे में वही टिप्पणी करें तो बेहतर होगा

निजी चैनल पर किरोड़ी लाल मीणा और हनुमान बेनीवाल के बीच हुए ऑडियो वायरल मामले में पैसे के लेनदेन को लेकर हुई बातचीत पर बोलते हुए अविनाश गहलोत ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता और ईमानदारी होना आवश्यक है जिस लोगों ने में इस काले खेल में हिस्सा लिया है लोग उन्हें जानते हैं जनता उन्हें जवाब देगी

जोधपुर में संघ की समन्वय बैठक के बारे में बोलते हुए अविनाश गहलोत ने कहा कि संघ हमेशा भारतीय जनता पार्टी को सलाह देने का काम करता है किस तरीके से समन्वय के साथ देश और राजस्थान में काम हो सके इस पर चर्चा होगी

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here