अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने किया योगाभ्यास

0
10
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील

जयपुर। आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर राजस्थान के उपमुख्यमंत्रीडाॅ. प्रेम चंद बैरवा ने शुक्रवार सुबह जयपुर स्थित अपने राजकीय आवास संख्या 384 के उद्यान परिसर में परिवार और स्टाफ के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान क्रियाओं का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

उपमुख्यमंत्री बैरवा ने कहा कि योग हमारे शरीर को ऊर्जा, मन को स्थिरता और जीवन को संतुलन प्रदान करने वाली प्रभावी साधना है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ-साथ मानसिक शांति, एकाग्रता और आत्मविश्वास भी मजबूत होता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए। उनका कहना था कि स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए योग सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है।

उपमुख्यमंत्री ने आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही योग के इस जनआंदोलन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

बैरवा ने अंत में प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा— “करें योग, रहें निरोग”।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here