- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
भरतपुर। शनिवार सुबह भरतपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक का हेलमेट भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
परिजन अमृत सेन के अनुसार मृतक युवक सौरभ महुवा से भरतपुर किसी जरूरी दस्तावेज संबंधी कार्य से आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सौरभ सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रहे ट्रेलर का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सहायक उपनिरीक्षक रामबाबू ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
