Home latest सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, बस ने बाइक को मारी...

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

भरतपुर। शनिवार सुबह भरतपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक का हेलमेट भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

परिजन अमृत सेन के अनुसार मृतक युवक सौरभ महुवा से भरतपुर किसी जरूरी दस्तावेज संबंधी कार्य से आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सौरभ सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रहे ट्रेलर का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सहायक उपनिरीक्षक रामबाबू ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Previous articleकल,आज और कल(विजन 2031) का दिल्ली में होगा आयोजन
Next articleसेवा और समर्पण का सम्मान
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version