राज्यपाल बागडे करेंगे श्री नवग्रह आश्रम का दौरा

0
23
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

आयुर्वेद और पादप चिकित्सा को बढ़ावा देने पर दिया जोर

शाहपुरा। (मूलचंद पेसवानी) हरी भाऊ बागडे ने भीलवाड़ा जिले के विख्यात श्री नवग्रह आश्रम सेवा संस्थान द्वारा आयुर्वेद और पादप चिकित्सा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्थान सहित पूरे देश में आयुर्वेद को और अधिक बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

राज्यपाल ने निकट भविष्य में नवग्रह आश्रम का दौरा करने की इच्छा भी जताई।

लोक भवन में हुई शिष्टाचार भेंट

बुधवार को जयपुर स्थित लोक भवन में श्री नवग्रह आश्रम सेवा संस्थान के अध्यक्ष हंसराज चौधरी, मीडिया प्रभारी मूलचंद पेसवानी तथा महाराजा कॉलेज जयपुर के प्राचार्य प्रोफेसर जी.पी. सिंह ने राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को आश्रम द्वारा प्रकाशित साहित्य एवं हंसराज चौधरी की हाल ही में प्रकाशित अंग्रेजी पुस्तक Cancer Through Ayurved Lens भेंट की।

आयुर्वेद और पारंपरिक उपचारों पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान राज्यपाल बागडे ने आयुर्वेद, पादप चिकित्सा पद्धति और विभिन्न रोगों के पारंपरिक उपचारों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में आयुर्वेद की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है और इसे जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

नवग्रह आश्रम के कार्यों को बताया प्रेरणादायी

हरी भाऊ बागडे ने आश्रम में संचालित आयुर्वेदिक अनुसंधान, औषधीय पौधों और सामाजिक गतिविधियों को करीब से देखने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आश्रम द्वारा किए जा रहे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।

इस अवसर पर बदरी भड़ाना और कमलेश भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here