- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बोटिंग की, डक पौंड में बतखों को देखा, बोटेनिकल गार्डन का लिया जायज़ा
जयपुर/कोटा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे अपने कोटा प्रवास के दौरान गुरुवार शाम को सर्किट हाउस से सिटी पार्क, कोटा पहुंचे। उन्होंने पार्क के हर हिस्से का दौरा किया और वहां के शांत एवं सौम्य वातावरण की सराहना की।

राज्यपाल बागडे ने सबसे पहले कैनाल में बोटिंग का आनंद लिया। इसके बाद उन्होंने पार्क में स्थित फाउंटेन, इनवर्टेड पिरामिड, ग्लास हाउस आदि का अवलोकन किया। इसके अलावा उन्होंने डक पौंड में बतखों की अटखेलियों का मजा लिया और बोटेनिकल गार्डन में लगाए गए विभिन्न प्रकार के पौधों और झाड़ियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने सिटी पार्क के विभिन्न स्थलों पर फोटो भी खिंचवाई, जिससे पार्क की सुंदरता और उसकी सुव्यवस्थित व्यवस्था का अनुभव किया जा सके।
- Advertisement -















































