लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्टर: दुर्योधन मयंक, उनियारा
उनियारा। राजस्थान प्रदेश कहार, कीर-केवट-कश्यप-मेहरा स्वजातीय समाज विकास मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर टोंक छावनी निवासी राजूलाल कीर (धीवर) को मनोनीत किया गया है।
मंच के प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता डॉ. नरेन्द्र मेहरा (एडवोकेट) ने जानकारी देते हुए बताया कि मंच के प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार ने राजस्थान पुलिस के रिटायर्ड एएसआई राजूलाल कीर को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार ने आशा व्यक्त की कि राजूलाल धीवर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से समाज में जागरूकता और एकता को बढ़ावा मिलेगा तथा वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान देंगे।
राजूलाल कीर के मनोनयन की खबर मिलते ही टोंक जिले में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजूलाल कीर ने इस अवसर पर मंच के प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार का आभार व्यक्त करते हुए समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प जताया।

















































