पुरानी मंडी बाजार में तीन युवतियों ने महिला का बैग उड़ाया, CCTV में कैद

0
30
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 
अजमेर से नितिन मेहरा

अजमेर तीर्थ नगरी अजमेर के व्यस्ततम पुरानी मंडी बाजार में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खरीदारी करने आई एक महिला का बैग तीन अज्ञात युवतियों ने बड़ी सफाई से पार कर दिया। बैग में सोने के गहने और नकदी सहित कीमती सामान था। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

शादी की खरीदारी के दौरान हुई वारदात
जानकारी के अनुसार, गुलाबबाड़ी स्थित जगदंबा कॉलोनी निवासी पीड़िता शालिनी परिवार में होने वाली शादी के लिए बाजार आई थीं। वे पुरानी मंडी की बालाजी वाली गली में स्थित ‘सिद्ध विनायक फैंसी स्टोर’ पर कपड़े देख रही थीं। इसी दौरान तीन युवतियां ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुईं और मौका पाकर उनका बैग लेकर फरार हो गईं।

गहने और नकदी पर हाथ साफ
पीड़िता के अनुसार बैग में करीब 5 हजार रुपये के नए कपड़े, 1500 रुपये नकद और लगभग दो तोला सोने की चेन रखी थी, जिसे वे ठीक कराने लाई थीं। बैग गायब होते ही महिला ने शोर मचाया, लेकिन आरोपी युवतियां भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकलीं।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में तीनों युवतियां बैग ले जाते हुए स्पष्ट नजर आ रही हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय व्यापारियों ने बाजार में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता जताई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here