बधाल के गदड़ी गांव में नारी शक्ति संगम कार्यक्रम सम्पन्न

0
184
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नवीन कुमावत

किशनगढ़ रेनवाल। विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय सेविका समिति एवं दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में नारी शक्ति संगम कार्यक्रम बधाल के गदड़ी गांव स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. राकेश शर्मा (प्रबंधक रिसॉर्ट), डॉ. जीजी सरस्वती एवं विहिप प्रखंड अध्यक्ष बाबूलाल गोयल ने दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्यक्रम संयोजक भंवरलाल घोडेला ने बताया कि इस अवसर पर वक्ताओं ने मानव स्वास्थ्य को सही बनाए रखने के संबंध में जानकारी दी। वहीं गायक कलाकार मनीषा सैनी और हास्य कलाकार अमित शर्मा (रतनगढ़) ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। मातृशक्ति ने राजस्थानी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी दीप्ति, ब्रह्मवादिनी कंचन एवं आरएसएस विभाग बौद्धिक प्रमुख रामरतन ने समाज में व्याप्त समस्याओं के समाधान में मातृशक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही परिवार प्रबोधन, संस्कार एवं नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर हेमलता कुमावत, पिंकू कुमारी कुमावत, पुष्पा देवी प्रजापत, अर्चना देवी टांक, रेखा देवी, तारादेवी जाट, गुंजन महेश्वरी, सुमन देवी, सुनीता देवी, विमला देवी, संजू देवी एवं सरिता देवी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here