पिपली अहिरान में अखंड ज्योति महोत्सव का शुभारंभ

0
22
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

गौतम शर्मा, 

राजसमंद। राजसमंद जिले के पिपली अहिरान गांव में सीरवी समाज द्वारा आयोजित आई माता मंदिर के पांच दिवसीय अखंड ज्योति स्थापना महोत्सव का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। महोत्सव का आगाज गणपति स्थापना के साथ वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच किया गया।

पिपली अहिरान के विद्वान पंडित प्रवीण कुमार एवं हरीश कुमार के सानिध्य में अभिजीत मुहूर्त में जयकारों के साथ गणपति स्थापना की गई। इसके बाद हवन कुंड के समीप सीरवी समाज के 12 जोड़ों ने विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

समाज के सचिव माधवलाल भायल ने बताया कि गणपति स्थापना के साथ ही दुर्गा पाठ का आयोजन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। भजन-कीर्तन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया तथा श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। इसके बाद विशेष आरती का आयोजन भी किया गया।

इससे पूर्व बुधवार रात्रि को मंदिर परिसर में महिलाओं द्वारा भजन मंडली का आयोजन किया गया, जिसमें आई माता सहित विभिन्न देवी-देवताओं के भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया तथा आई माता का विशेष श्रृंगार किया गया।

कार्यक्रम में नारायण लाल, पप्पू राठौड़, माधवलाल राठौड़, रामलाल चोयल, शंकरलाल चोयल, मोहनलाल भायल, बालूराम राठौड़, देवीलाल चोयल, शंभूलाल भायल, हीरालाल खंडाला, बालचंद राठौड़, शंकरलाल राठौड़ सहित मेवाड़ क्षेत्र के 14 गांवों से आए सीरवी समाज के अनेक पदाधिकारी, महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here