लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
के. सुनील राज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं को मिलेगा 75-75 हजार रुपये का पुरस्कार
लोकेशन: पीसांगन, अजमेर
स्थानीय संवाददाता: ओमप्रकाश चौधरी
पीसांगन, अजमेर। के. सुनील राज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीसांगन की कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग की दो छात्राओं का पद्माक्षी पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। चयनित छात्राओं में इमराना बानो (पुत्री कालू खान) एवं राखी सांखला (पुत्री कैलाश चंद सांखला) शामिल हैं।
पद्माक्षी पुरस्कार के अंतर्गत दोनों छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा 75-75 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक उपलब्धियों से बढ़ा क्षेत्र का मान
विद्यालय के व्यवस्थापक अनिल गुप्ता ने बताया कि छात्रा इमराना बानो ने बोर्ड परीक्षा 2024-25 में कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान तथा राज्य स्तर पर पांचवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है।
विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं
छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के व्यवस्थापक अनिल गुप्ता, प्रधानाचार्या एवं समस्त शिक्षकों ने दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।













































