निःशुल्क चिकित्सा शिविर में की 1683 लोगों की निःशुल्क जांच

0
285
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञों ने की अत्याधुनिक तकनीक से की जांच
रोगियों को उपलब्ध कराई आवश्यक दवाइयां

जयपुर। हर वर्ष कि भांति  भंवर जी भाई साहब स्मृति संस्थान की ओर से रविवार को जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर प्रांगण में विशाल निशुल्क जांच एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमे 1683 लोगों की विभिन्न बीमारियों की निःशुल्क जांच करके उनको परामर्श एवं आवश्यक दवाइयां दी गई।
शिविर में सांसद मंजू शर्मा, मेयर सौम्या गुर्जर, विधायक गोपाल शर्मा, कालीचरण सराफ, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल, पूर्व उपमहापौर मनीष पारीक, भाजपा नेता मनोज शर्मा , संजय टांक सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर स्व. भंवर लाल शर्मा को पुष्पांजलि अर्पित की और देश व समाज हित को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करने का संकल्प लिया।

शिविर में आंखों की जांच करके चश्मे एवं दवाइयां दी गई। इसमें पेट, लीवर, मूत्ररोग, डाइबिटीज, बीपी, शुगर, थायराइड, हर्निया, नाक, कान , गला, दांत एवं प्रसूति सहित विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने निःशुल्क जांच की परामर्श दिया और दवाईयां उपलब्ध कराई।
इस दौरान जिनके मोतीताबिन्द पाया गया , उनका रजिस्ट्रेशन किया गया है। अब उनका निशुल्क ऑपरेशन औरर इलाज भँवरजी भाईसाहब स्मृति संस्थान की ओर से करवाया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here