नवनियुक्त जिला कलेक्टर ने अधिकारियों की ली परिचय व समीक्षा बैठक

0
182
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

निर्धारित पैरामीटर के तहत साप्ताहिक व मासिक रूप से की जाएगी योजनाओं की समीक्षा- जिला कलेक्टर

भीलवाड़ा (विनोद सेन) । नवनियुक्त जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने कहा कि निर्धारित पैरामीटर के तहत साप्ताहिक व मासिक रूप से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। समस्त अधिकारी निर्धारित पैरामीटर के तहत योजनाओं की वर्तमान स्थिति व प्रगति के अपडेट आंकड़े रखना सुनिश्चित करें।

नवनियुक्त जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।

नवनियुक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन व जिले की रैंकिंग में अधिकारी सुधार करना सुनिश्चित करावे। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले अधीनस्थ कार्मिकों को जिला स्तर व स्वयं के स्तर पर सम्मानित कराया जाए जिससे कि अधीनस्थ कार्मिकों का उत्साहवर्धन हो।

जिला कलेक्टर ने जिले के चिकित्सा, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, राजस्व सहित समस्त विभागों की समीक्षा करते हुए आगामी बैठक से पूर्व निर्धारित पैरामीटर के तहत आंकड़े अपडेट करना को कहा। जिला कलेक्टर ने राज्य सरकार के पंच गौरव के तहत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समस्त विभागीय अधिकारी जिले में स्वयं के विभाग से जुड़ा एक नवाचार शुरू करना सुनिश्चित करें ।इसके साथ ही जिला कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए बेहतर प्रगति की निर्देश दिए।

- Advertisement -
Previous articleभगवान देवनारायण जी की 1113वीं जयंती
Next articleनाबालिक के साथ छेड़खानी के आरोपियों को पॉक्सो कोर्ट जज ने भेजा जेल
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here