ग्रामीणों के परिवादों का हो समुचित निस्तारण: जिला कलक्टर मेहता

0
94
- Advertisement -

लोकटुडे न्यूज नेटवर्क

जिला कलक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने जिले के बेमाली में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

उपखंड तथा तहसील कार्यालय करेड़ा का भी निरीक्षण किया

भीलवाड़ा, (विनोद सेन)। जिला कलक्टर नमित मेहता ने स्वास्थ्य केंद्रों पर संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और आमजन को चिकित्सा संस्थानों में किसी भी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश उन्होंने गुरुवार को पंचायत समिति करेड़ा की ग्राम पंचायत बेमाली में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई के दौरान दिए।

जिला कलक्टर नमित मेहता तथा पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके पश्चात जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने उपखंड कार्यालय तथा तहसील कार्यालय करेड़ा का भी निरीक्षण किया।

बाईपास का प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए

ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलक्टर के सामने बेमाली बाईपास की मांग रखी। उन्होंने क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात पाने के लिए यह मांग की। जिला कलक्टर ने इस पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के एक्सईएन नरेंद्र चौधरी को बाईपास का प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए।

एक परिवादी ने रोड़ से अतिक्रमण हटाने के  परिवाद पर तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर के समक्ष आमजन ने क्षेत्र में बिजली, पानी, चिकित्सा, राजस्व प्रकरण समेत अन्य परिवेदनाएं  रखी। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि ग्रामीणों के परिवादों के समुचित निस्तारण हो। आमजन से प्राप्त प्रकरणों में संबंधित अधिकारी समुचित कार्यवाही करें एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here