- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर | कालवाड़ रोड इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डॉ. काउंट सीजर मेथी का जन्मोत्सव गोकुल गांव रिजॉर्ट, कालवाड़ रोड पर भव्य रूप से मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन BEMC (REG) के तत्वाधान में किया गया।
आयोजक डॉ. हितेश दीक्षित एवं डॉ. शब्बीर खान ने इस अवसर पर इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के सिद्धांतों, उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में राजस्थान इलेक्ट्रोपैथी विकास संस्था के अध्यक्ष डॉ. आज़ाद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सकों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
यह आयोजन इलेक्ट्रो होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार और चिकित्सकों के मनोबल को बढ़ाने वाला रहा।
- Advertisement -













































